Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

ताजिया जुलूस की तैयारी के दौरान चली गोली, 4 उपद्रवी गिरफ्तार

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना इलाके में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने 4 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और इलाके में धारा 144 लगा दी है।
इलाज के दौरान मौत : पुलिस के अनुसार, मस्जिद चौक के पास मुहर्रम को लेकर लोग ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी में थे, तभी गोली चल गई। गोली लगने से 2 व्यक्ति घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बाउसी मुहल्ला निवासी शहनवाज कुरैशी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।
गुस्साई भीड़ का हंगामा : घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। वाहनों के शीशे तोड़े गए। पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटनास्थल से एक संदिग्ध बम भी बरामद हुआ है।

Spread the love