Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

आज का राशिफल 2018

मेष राशिफल: मेष राशि वालों आपकी सबसे बड़ी शक्ति आपका साहस हैं, इसके कारण आज कुछ मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा वहीं आपको कुछ मामलों में संभलकर भी रहना होगा। आज आपके जीवन में क्या अच्छा हो सकता है, किन मामलों में संभलकर रहने की जरुरत है
आज क्या अच्छा हो सकता है मेष राशि वालों के वालों के साथ
पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस के छोटेछोटे काम जो आप टाल रहे थे उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस और बिजनेस में नया काम हो सकता है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके काम पूरे होने की संभावना है। नए काम करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। उसमें कुछ लोग मदद कर सकते हैं।
आज किन मामलों में मेष राशि वालों को संभलकर रहना होगा
ज्यादा भावुक न हों। कोई बड़ा फैसला भी न करें। कुछ मामलों में आपकी सोच और सोचने का तरीका साफ नहीं होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी निवेश को लेकर भी टेंशन बढ़ने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें।

वृष राशिफल: वृष राशि वालों आप व्यावहारिक, भरोसेमंद और उदार स्वभाव के इंसान हैं। इसके साथ ही आप कलात्मक विचारों वाले और स्थिर स्वभाव के वफादार इंसान हैं। इन गुणों के कारण आज आप कुछ लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
आज क्या अच्छा हो सकता है वृष राशि वालों के वालों के साथ
दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पैसों के मामलों में सोचविचार और प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
आज किन मामलों में वृष राशि वालों को संभलकर रहना होगा
आज आपको अपनी बात कहने का मौका शायद नहीं मिले। थकावट और थोड़ी बहुत बेचैनी बढ़ सकती है। इससे आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है और खर्चा बढ़ने के भी योग हैं। फालतू पैसा खर्चा हो सकता है। खरीददारी करने के पहले आप एक बार फिर से विचार जरूर करें। फालतू चीजों की खरीददारी भी हो सकती है।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों आप में कई काम एकसाथ करने की क्षमता है, अपनी इसी गुण के चलते आज आपको फायदा या नुकसान कुछ भी हो सकता है। इसलिए आज आपको एक समय पर एक काम मन लगा कर करना होगा। आज आपके जीवन में क्या अच्छा हो सकता है और किन मामलों में संभलकर रहने की आवश्यकता है
आज क्या अच्छा हो सकता है मिथुन राशि वालों के वालों के साथ
बेरोजगार लोगों को कोशिश और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप में उत्साह रहेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं। मन में उत्सुकता रहेगी और कई नए मौके मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों की ज्यादा चिंता न करें। साथ काम करने वाले लोगों की कोई नई बात आपको पता चल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। दूसरों के लिए आप कुछ त्याग भी कर सकते हैं।
आज किन मामलों में मिथुन राशि वालों को संभलकर रहना होगा
आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपनी इच्छा के काम नहीं कर पाने से आपको चिड़चिड़ाहट हो सकती है। किसी तरह का दबाव आप पर हो सकता है। आज आप कोई फैसला बिना सोचेसमझे न करें। आज आप फालतू ही किसी की आलोचना करने से बचें। इसका नुकसान आने वाले दिनों में हो सकता है। आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। किसी तरह की टेंशन भी बढ़ सकती है।

कर्क राशिफल: मददगार स्वभाव होने से आज आप दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, नौकरी, बिजनेस और करियर क्षेत्र में कैसा रहेगा आज का
आज क्या अच्छा हो सकता है कर्क राशि वालों के वालों के साथ
आज आप बिजनेस में नई चुनौती से निपट सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम पूरे होंगे। साथ काम करने वाले लोगों से सही सलाह मिल सकती है। नए और फायदेमंद विचार मन में आ सकते हैं। आपकी राशि के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। दोस्तों की मदद से कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। निजी और कामकाजी जीवन में प्रगति होगी। नए विषय पर काम शुरू हो सकता है। आपको समय जरूर लगेगा, लेकिन आप सफल हो सकते हैं।
आज किन मामलों में कर्क राशि वालों को संभलकर रहना होगा
सावधान रहें। ऐसी स्थिति बन सकती है, जिससे आपकी दौड़भाग बढ़ेगी। कोई हरकत या बातचीत का तरीका आपके लिए ही मुसीबत बन सकता है। अपनी आदतों में सुधार नहीं करेंगे तो आप परेशान हो सकते हैं। इस वजह से आज ऑफिस में कोई आपसे नाराज भी हो सकता है।

सिंह राशिफल : सिंह राशि वाले उदार और बड़ा दिल वाला होने के कारण आज आप कुछ लोगों की मदद करेंगे। जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल जाएगा। इसके अलावा आज आप गुस्से और चिढ़चिढ़ेपन से बचने की कोशिश करें वरना आपका ही नुकसान हो जाएगा। आज आपको किन मामलों में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है
आज क्या अच्छा हो सकता है सिंह राशि वालों के वालों के साथ
नए प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। आज आपको किसी की गुप्त बातें भी पता चल सकती हैं। आपके लिए दिन सामान्य है। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल रहेंगे। अपने काम और विचारों से लोगों को सहमत कराने में भी आपको सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी नए साथी की मदद करेंगे।
आज किन मामलों में सिंह राशि वालों को संभलकर रहना होगा
थोड़ी सुस्ती महसूस होगी। कामकाज में अधूरापन होने से आपकी इमेज खराब हो सकती है। झूठे वादे न करें। आज किए गए वादे आने वाले दिनों में निभाने पड़ेंगे। आप जितने ज्यादा संवेदनशील रहेंगे, उतने ही परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामले में सितारे आपके फेवर में नहीं रहेंगे।

कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टीव रहने की कोशिश करेंगे। आप तेज दिमाग वाले हैं, इसलिए कुछ नया करने की सोचेंगे। कौन सा गृह आपको देगा राहत और किस गृह के कारण आप मुसीबत में फंस सकते हैं
आज क्या अच्छा हो सकता है कन्या राशि वालों के वालों के साथ
बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों की मदद से काम पूरे होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। संभलकर कदम बढ़ाएंगे तो बहुत हद तक विवादों से बच जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। नए विचार मन में आएंगे। ज्यादातर लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में सफल रहेंगे। जूनियर से मदद मिलेगी।
आज किन मामलों में कन्या राशि वालों को संभलकर रहना होगा
घरऑफिस में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। अपने ही विचारों में आप उलझ सकते हैं। किसी खास फैसले को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को अकेलापन परेशान कर सकता है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। नौकरी या बिजनेस के कुछ मामलों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कोई राज की बात उजागर हो सकती है।

तुला राशिफल : तुला राशि वालों आज आप कोई भी फैसला लेने से पहले अपने शक और संदेह से बाहर निकलें। वहीं आज आपको अपनी राय पर मजबूती के साथ कायम रहना चाहिए। आपके स्वभाव की सबसे खास बात संतुलित रहना है। इस वजह से आपके कुछ खास काम भी आज पूरे हो सकते हैं। आज आप किन मामलों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और किन मामलों में संभलकर रहने की है जरुरत पढ़ें विस्तार से।
आज क्या अच्छा हो सकता है तुला राशि वालों के वालों के साथ
आज आप उतना ही काम करें, जितना आसानी से कर सकते हों या जो बहुत जरूरी हो। आपको अपनी बात साफ तौर पर रखनी होगी, दूसरों की बातें भी समझने की कोशिश करें। किसी को अपनी बात समझाने और अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद भी आपको समय पर मिल सकती है।
आज किन मामलों में तुला राशि वालों को संभलकर रहना होगा
किसी दोस्त या प्रेमी के साथ पैसों का कोई मामला हो, तो उसे न छेड़ें। आज आप कुछ जरूरी कामों में आलस्य भी कर सकते हैं। सुस्ती या असुरक्षा भी महसूस हो सकती है। साथ काम करने वाले या आपके बॉस आज आपके विचारों की आलोचना कर सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन पर खर्चा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों आपके लिए समय महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आप लोगों के साथ बहुत कम ही समय बिताते हैं। आपका ये स्वभाव वैसे तो आपको फायदा देता है लेकिन कई मामलों में आपको इससे नुकसान भी हो सकता है। आज के ग्रह-नक्षत्रों से जानिए आज का दिन आपके लिये कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको संभलकर रहने की है जरुरत
आज क्या अच्छा हो सकता है वृश्चिक राशि वालों के वालों के साथ
आज आपकी इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के लिहाज से दिन ठीकठाक रहेगा। सुबह से ही कामकाज में मन लगा रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग हैं। आपका ध्यान पैसों से जुड़े किसी मामले पर रहेगा। पैसों की स्थिति में भी सुधार धीरेधीरे होगा। उसमें किसी करीबी व्यक्ति का योगदान हो सकता है।
आज किन मामलों में वृश्चिक राशि वालों को संभलकर रहना होगा
आज आप सोचसमझकर बोलें। मूड ठीक नहीं रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना कम है। अचानक गुस्से में कही गई किसी बात से आपको नुकसान हो सकता है। जोश में आकर किसी से ऐसा वादा कर सकते हैं जिसको पूरा करने में आपको परेशानी होगी। आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। लोगों को आपकी कुछ बातें बुरी भी लग सकती हैं। किसी से अनबन होने की भी संभावना है। आज आप दूसरों की जरूरतों को लेकर सावधान रहें। मातापिता की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। सावधान रहें। आपका खर्चा बढ़ सकता है।

धनु राशिफल : धनु राशि वालों आज आप अपने आसपास या साथ के लोगों को अच्छी और ज्ञान की बात बताना चाहेंगे लेकिन हो सकता है आपकी कोई बात किसी को बुरी भी लग जाए। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग हैं या नहीं,
आज क्या अच्छा हो सकता है धनु राशि वालों के वालों के साथ
आज आप बदलते समय को महसूस करें। अपनी बेचैनी को भी काबू में रखने की कोशिश करें। आज आप साथ वाले लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। आपके खानपान की आदतों में बदलाव होने की संभावना है। धार्मिक कामों में शामिल होने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशिफल : मकर राशि होने से आज आप अपने कामकाज निपटाने के लिए सोचे और परखे हुए तरीके अपना सकते हैं। नए तरीकों पर आप कम भरोसा करेंगे। आज के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी बता रही है कि कुछ अधूरे काम आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके जीवन में क्या अच्छा हो सकता है, किन मामलों में संभलकर रहने की जरुरत है, सेहत
आज क्या अच्छा हो सकता है मकर राशि वालों के वालों के साथ
कुछ हल्केफुल्के मामले आपके ही फेवर में निपट सकते हैं। बिजनेस में पुराने काम निपटाने में लगे रहेंगे। आपके पॉजिटिव व्यवहार से ज्यादातर लोग खुश हो सकते हैं। आसपास के लोगों से भी आपको समर्थन मिल सकता है। जहां जरूरत होगी, वहां आपको मदद मिल सकती है। विपरीत लिंग के लोगों से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है।
आज किन मामलों में मकर राशि वालों को संभलकर रहना होगा
पैसों के बारे में आपके कुछ फैसले ठीक नहीं रहेंगे। पैसों को लेकर चली आ रही परेशानियां बढ़ सकती है। राशि से चौथा चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। रुके हुए मामले और ज्यादा पेचीदा भी हो सकते हैं। एक्स्ट्रा जिम्मेदारियों के कारण खुद को दबा हुआ महसूस करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। आत्मविश्वास कम हो सकता है। नौकरी या बिजनेस का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वाले लोग जानबूझकर अपने आप में खोए रहते हैं जिससे दूसरे लोगों को आपके पास आने में परेशानी आती हैं। इस वजह से आज कुछ लोग आपसे अपनी बात शेयर नहीं कर पाएंगे। आज आपको अपनी इस आदत का फायदा तो मिलेगा लेकिन हो सकता है कई मामलों में इस वजह से आपके फायदे में कमी भी हो सकती है। जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहती है
पॉजिटिव बिजनेस अच्छा चलेगा। वर्क प्लेस पर अपने से बड़े और छोटे लोगों की मदद मिल सकती है। इससे आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा काम के दम पर पैसा कमाने की प्लानिंग करेंगे और इसका मौका भी आपको मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। आज खुद पर कंट्रोल रहेगा।
आज किन मामलों में कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा
दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। अकेले बैठने की भी इच्छा रहेगी। साथ के कुछ लोग आपके विचारों और काम से सहमत नहीं हो पाएंगे। आज आप जिद करते हैं, तो भी अति न करें, वरना परेशान हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। सेहत में उतारचढ़ाव के योग बन रहे हैं। समय और पैसों के मामले में आपकी टेंशन भी बढ़ सकती है।

मीन राशिफल : मीन राशि वाले लोग आज अपने फाइनेंशियल टारगेट और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिशों में तालमेल बैठाते हुए काम निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी राशि के लिए चंद्रमा संतान, अचानक लाभ या नुकसान और योजनाओं का स्वामी है। इस कारण आज चंद्रमा की बदली हुई स्थिति का पूरा असर आपकी राशि पर रहेगा। जानिए आज आपको धन लाभ होगा या नहीं, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे या नही,
आज क्या अच्छा हो सकता है मीन राशि वालों के वालों के साथ
किसी से अपनी बात मनवाने में आप सफल हो सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में जल्दी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित कोई बड़ा काम हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का दिन है। दोस्तों और भाईबहनों से मदद मिलेगी।

Spread the love