Friday, March 6metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नाले में डूबकर युवक की मौत

पालघर: जिले के वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कचाडफाटा स्थित नाले में 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रत्नागिरी स्थित संगमेश्वर निवासी रणजीत गुरुनाथ कुवलेकर दोस्त युवराज चंद्रकांत आरज (33) के साथ वाडा स्थित मनिवली गांव में रहता था। घटना के दिन रणजीत ने आरज से कहा कि वह पास की नदी में नहाने जा रहा है। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो आरज ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान रणजीत का शव कचाडफाटा स्थित नाले में मिला।

Spread the love