Sunday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मंत्रालय में फिर आत्महत्या की कोशिश, कर्मचारियों ने किया पुलिस के हवाले

मुंबई, शुक्रवार को मंत्रालय में एक सरकारी कर्मचारी ने आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कई तरह के गंभीर आरोप के कारण गुरुवार को दिलीप सोनवणे नाम के चपरासी को जबरदस्ती सेवानिवृत्त कर दिया गया। इससे आहत होकर उसने जहर पीकर जान देने का प्रयास किया।
मंत्रलाय में सोनवणे उद्योग, कामगार और ऊर्जा विभाग में चपरासी पद पर कार्यरत था। स्टेशनरी, पंखे और अन्य सामान बेचने और बार-बार गैरहाजिर रहने के आरोप में उसकी विभागीय जांच की गई। जांच के बाद उसे जबरदस्ती रिटायरमेंट दे दी गई। हालांकि उसे पेंशन सहित अन्य फायदे मिल सकते हैं। निलंबित करने पर उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा इसलिए समिति ने उसे जबरदस्ती निकाले जाने का निर्णय लिया है।
गुरुवार को उसे सेवानिवृत्त कर दिया गया, लेकिन उसने आदेश स्वीकार नहीं किया। शुक्रवार को वह सपरिवार मंत्रालय आया। श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार के कार्यालय के बाहर आ कर उसने कहा कि उसके साथ अन्याय हुआ है। उसके बाद उसने जहर पीने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया

Spread the love