Monday, September 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

दिल्ली में बस से कुचलकर श्रमिक की मौत

नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली में 45 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को एक आरटीवी बस के पहिये के नीचे आ गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिहाड़ी मजदूर महेंद्र के तौर पर हुई है। श्रमिक की मौत उसकी मां के सामने हुई जो उस बस में बैठी हुई थी। पुलिस ने बताया कि महेंद्र लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बस स्टैंड पर अपनी मां को छोड़ने गया था। महेंद्र की मां भाईदूज के मौके पर यमुना विहार जाने के लिए बस पकड़ने के लिए आयी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महेंद्र अपनी मां के बस में बैठने के बाद बस से उतर रहा था इसी दौरान बस चालक ने वाहन चला दिया। इससे महेंद्र बस के पायदान से नीचे गिर गया और पहियों से कुचल गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) पंकज सिंह ने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है। चिकित्सकों ने महेंद्र को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बहरहाल, आरोपी राहुल (30) को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love