Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र में 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि यह घटना बुधवार को हुई, जिसके बाद लड़की के परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। और अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Spread the love