Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई मनपा की ओर से ठाणेकरों को रोजाना १५० मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति

मुंबई : मुंबई मनपा की ओर से ठाणेकरों को रोजाना १५० मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। प्रशासन अब ठाणे में होनेवाली पानी आपूर्ति के कर में ५० प्रतिशत की वृद्धि करनेवाला है। १५ वर्षों के बाद पहली बार यह वृद्धि की जा रही है। शहर से बाहर होनेवाले पानी आपूर्ति पर कर वृद्धि करने की नीति के तहत पानी कर बढ़ाया जा रहा है। इस आशय का प्रस्ताव मंंजूरी के लिए स्थायी समिति में लाया जाएगा। इसके बाद इसे अमल में लाया जाएगा।
बता दें कि मुंबई को रोजाना ३,९०० मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति सात झीलों से की जाती है, जिसमें से १५० मिलियन लीटर पानी ठाणे और भिवंडी को सप्लाई किया जाता है। मनपा अधिनियम १८८८ कलम २०० के तहत ठाणे को पानी आपूर्ति की जाती है। पिछले कई वर्षों से पानी कर में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। इस पार्श्वभूमि पर मनपा क्षेत्र के अंतर्गत लागू दर, बाहरी इलाकों के लिए लागू दर व महाराष्ट्र जल संपदा नियमन प्राधिकरण द्वारा मनपा को लागू की गई दरों के आधार पर यह संशोधित दर वृद्धि की गई है। इस दर वृद्धि से मनपा की आय में करीब १६ करोड़ रुपए की वृद्धि होगी।

Spread the love