Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कर्ज नहीं चुका पाया तो दोस्त के साथ कर दिया पत्नी का सौदा

मुंबई, नेहरू नगर पुलिस थाने में एक 24 वर्षीय महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना की जांच कर रही है। महिला ने पति पर उसे दूसरे मर्द के साथ सोने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। लोगों के अनुसार, आरोपी युवक ने पुलिस पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है, जो झूठा है। वहीं आरोपी की पत्नी भी पति के खिलाफ ही बोल रही है। लोगों की मानें तो पुलिस पर मारपीट करने का आरोप बेबुनियाद है।

आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत में उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने एक दोस्त से 3 लाख रुपये का कर्जा लिया था। इसे चुकाने में वो असमर्थ है। इसके बदले पति ने उसका सौदा कर दिया। अब वह उस पर अपने दोस्त के साथ सोने के लिए दबाव डाल रहा है। इसका विरोध करने पर वह रोज उसके साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही दोनों पक्षों के बयान भी लिख लिए गए हैं। दोनों पक्षों को सुनकर घटना की जांच कर शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने फिलहाल अभी कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

Spread the love