Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महिलाओं को वीडियो कॉल कर अपना गुप्तांग दिखाकर गंदी हरकतें करने वाले पर मामला दर्ज

मुंबई: मुंबई के पॉश क्षेत्र ओशिवरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र लोखंडवाला की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वीडियो कॉलिंग कर गंदी हरकत करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार घटना दिनांक २६ जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन महिला मुंबई के मलाड के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थी शाम ६.३० बजे महिला को पहला वीडियो आया लेकिन नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण कॉल डिसकनेक्ट हो गया था। कुछ मिनटों के बाद फिर से महिला को वीडियो कॉल आया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई देता नज़र आता है जिसमें वह अपने लिंग पकड़ कर गंदी हरकत करते हुए नज़र आया उस व्यक्ति की इस गंदी हरकत देख महिला ने फ़ोन काट दिया और अपने घर के लिए निकल गई थी। फिर एक घंटे बाद शाम ८.३० बजे महिला ने अपना फोन देखा तो १५ वीडियो कॉल आया हुआ था इस सारी हरकत अपने पति को बताया। जिसके बाद महिला के पति जो कि पेशे से बिजनेसमेन है वह नंबर को ब्लॉक कर दिया।
दूसरे दिन महिला और उसके पति ने मुंबई पुलिस के बीकेसी पुलिस स्टेशन जाकर साइबर क्राइम में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। २८ जनवरी के दिन महिला के पति ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस शैलेश पसलवार से मुलाकात कर के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
ओशिवरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जीरो जीरो ट्रांसफर कर मलाड पुलिस स्टेशन को सौप दिया । वही साइबर क्राइम के अधिकारियों ने कहा कि हम नंबर की जांच पड़ताल कर रहे हैं जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। आगे की मामले की जांच मुंबई पुलिस के मलाड पुलिस और साइबर क्राइम के अधिकारी कर रहे हैं।

Spread the love