Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

दक्षिण-मध्य मुंबई सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र

मुंबई : लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में कई तरह की दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही है। मतदाताओं की संख्या के आधार पर राज्य का सबसे छोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण-मध्य मुंबई निर्वाचन क्षेत्र है, जबकि सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र ठाणे लोकसभा हैं। कोकण का रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। उत्तर मुंबई में सबसे ज्यादा किन्नर मतदाता हैं। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में आने वाला ठाणे लोकसभा मतदान क्षेत्र मतदाताओं की संख्या से लिहाज से सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। सबसे ज्यादा पुरुष मतदाता भी इसी निर्वाचन क्षेत्र में हैं। ठाणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 23 लाख 7 हजार 232 मतदाता हैं जहां 12 लाख 60 हजार 81 पुरुष मतदाता हैं। जो महाराष्ट्र के सभी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 47 हजार 108 हैं। दूसरे नंबर पर मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र हैं जहां 22 लाख 27 हजार 133 वोटर हैं। इसमें से 10 लाख 61 हजार 310 महिला वोटर वोटर हैं।
वोटर लिस्ट के अनुसार, मुंबई की दक्षिण-मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र का सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां कुल 14 लाख 15 हजार 605 मतदाता हैं। यहां आठ लाख 49 हजार 434 पुरुष मतदाता और सात लाख 47 हजार 442 महिला मतदाता हैं। 33 किन्नर मतदाता भी है।
महाराष्ट्र के कुल 48 लोकसभा सीटों में से रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 लाख 40 हजार 956 कुल मतदाता है जिसमें महिला मतदाता 7 लाख 35 हजार 597 है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या सात लाख 5 हजार 350 ही हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कुल 247 किन्नर मतदाता थे, जिनकी संख्या बढ़कर 2086 हो गई है। राज्य के उत्तर मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 324 किन्नर मतदाता हैं, जबकि सबसे कम किन्नर मतदाता रायगढ और गोंदिया-भंडारा लोकसभा निर्वाचन में क्रमश: एक-एक वोटर हैं। किन्नर मतदाताओं की संख्या में हुई बेतहाशा वृद्धि के बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार बताते हैं कि बहुत सारे किन्नर मतदाता महिला या पुरुष के रूप में शुद को पंजीकृत कराते थे, लेकिन अब वे ट्रांसजेंडर के रूप में खुद को पंजीकृत कराने लगे हैं।

Spread the love