Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बंद हुआ कुर्ला का फुटओवर ब्रिज, यात्री परेशान

मुंबई : मुंबई में मध्य रेलवे ने मंगलवार सुबह कुर्ला के पश्चिम और पूर्व को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज को बंद कर दिया है। यात्रियों को इसकी बजाय पश्चिम-पूर्व को जोड़ने वाले भूमिगत मार्ग को इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है, जो इस समय गंदगी से भरा हुआ है। इस ब्रिज की खस्ता हालत की जिम्मेदारी न तो रेलवे प्रशासन लेना चाहता है और न मुंबई महानगरपालिका। रेल ऐक्टिविस्ट सुभाष गुप्ता ने बताया कि ब्रिज बंद करने की वजह पूछने पर बीएमसी और रेलवे प्रशासन एकदूसरे पर डाल रहे हैं। यह ब्रिज बंद करने के बजाय इससे सटे हुए रेलवे के अंदरूनी ब्रिज की मरम्मत की जरूरत है। रेलवे की हद से बाहर वाले फुटओवर ब्रिज से कुर्ला के सभी प्लैटफॉर्मों को जोड़ने वाले ब्रिज की स्थिति कहीं बदतर है। सुभाष ने दावा किया कि लोकल रेल के आने-जाने पर यह ब्रिज हिलने लगता है।
रेलवे ने बिना नोटिस दिए अचानक ब्रिज बंद कर दिया और वैकल्पिक भूमिगत मार्ग की हालत नहीं सुधारी। अचानक ब्रिज बंद कर देने से यात्रियों को भी परेशान हो रही है। बंद किए गए ब्रिज पर फेरीवालों का जमावड़ा लगा रहता था। इसमें एक फेरीवाले सादिक गानिक ने बताया कि सोमवार दोपहर को हमें हटाया गया था। फेरीवाले अब स्टेशन के आसपास ही अपनी दुकानें लगा रहे हैं, जिसका असर लोगों के आवागमन पर भी पड़ रहा है।

Spread the love