Thursday, September 10metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे नंदराजोग

मुंबई, न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग रविवार को यहां राज भवन में बंबई उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राज भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव रविवार को मनोनीत मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाएंगे। न्यायाधीश नंदराजोग राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वह निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश नरेश पाटिल का स्थान लेंगे जो छह अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Spread the love