Tuesday, November 3metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पुलिसकर्मी के हमलावर को 2 वर्ष का कारावास

ठाणे: जिला न्यायालय ने अपने एक फैसले में पुलिसकर्मी पर हमला करने और सरकारी काम में रुकावट डालने के मामले में दोषी पाए गए हेमंत कुमार बिश्नोई को दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिसकर्मियों का एक समूह 2 नवंबर 2018 की रात को नवी मुंबई के नेरुल में गश्त पर था। पुलिस ने उसी समय हेमंत बिश्नोई और उसके साथी को एक कार चुराने की कोशिश करते देखा। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बिश्नोई को पकड़ लिया था। पुलिस जब बिश्नोई से पूछताछ कर रही थी, उसी समय उसने एक पुलिसकर्मी पर धातु की किसी वस्तु से हमला कर दिया था। पुलिसकर्मी को दाहिनी आंख के पास चोटें आई थीं।