Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

भारत शांतिपूर्ण सहअस्तित्व में यकीन रखता है : नायडू

मुंबई : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है क्योंकि वह शांतिपूर्ण सहअस्तित्व में यकीन रखता है। यहां एनसीपीए में साउथ एशियन सिंफनी ऑर्केस्ट्रा में आयोजित कार्यक्रम में नायडू ने कहा कि आतंकवाद मानवता का शत्रु है और इसका कोई धर्म नहीं है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया क्योंकि हम शांतिपूर्ण सहअस्तित्व में विश्वास करते हैं। एक दूसरे से साझा करना और ख्याल रखना भारतीय दर्शन की मूल भावना है। यही आगे बढ़ने का मार्ग है। हमें भी निश्चित रूप से प्रगति करना है। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका कोई धर्म नहीं है।’

Spread the love