Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

चौथे चरण का प्रचार थमा, सोमवार को मतदान

मुंबई: मुंबई की 6 लोकसभा सीटों सहित ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम थम गया। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों व उनके समर्थकों से स्पष्ट किया है कि वे सोशल मीडिया पर भी प्रचार करने से बचें। शिकायत आने पर आयोग किसी को माफ नहीं करेगा। आयोग ने शिकायत करने के लिए ‘सी विजिल’ (cVIGIL) नाम का एक ऐप भी लॉन्च किया है।
चौथे चरण में 17 लोकसभा सीटें
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान में 3 करोड़ 5 लाख 41 हजार 355 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 1 करोड़ करोड़ 62 लाख 93 हजार 322 पुरुष तथा एक करोड़ 42 लाख 46 हजार 786 महिलाएं हैं। इसके अलावा, 1,247 ट्रांसजेंडर हैं। सबसे बड़ा मतदान क्षेत्र ठाणे लोकसभा है, जहां 23 लाख 7 हजार 232 मतदाता हैं। यहां 102 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनके लिए 33,314 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1 लाख 7 हजार 995 ईवीएम (बीयू और सीयू) तथा 43,309 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं।
महाराष्ट्र में आखिरी मतदान
महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक तीन चरणों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। सोमवार को अंतिम चरण के मतदान की तैयारी अंतिम चरण में है। मतदान केंद्रों पर ‘सखी’ मतदाता केंद्र, दिव्यांग मतदाताओं के लिए वीलचेयर, पीने के पानी की सुविधा, छांव के लिए मंडप जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां होगी वोटिंग: नंदुरबार (अ.ज.), धुलिया, दिंडोरी (अ.ज.), नासिक, पालघर (अ.ज.), भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरुर और शिर्डी (अ.जा.)।

Spread the love