Monday, September 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नालासोपारा में तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

नालासोपारा: पालघर एसएस ब्रांच (अनैतिक मानवी वाहतुक शाखा) की टीम ने मंगलवार शाम नालासोपारा के टाकीपाडा इलाके में छापेमारी के दौरान तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे पालघर एसएस ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि टाकीपाडा स्थित सारा अपार्टमेंट में कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने एक फ्लैट पर छापामार कर विपुल यूनुस मियां (24) नाजीर हुसैन इस्माइल शेख (22) व सुमय्या यास्मीन इदरिश अली (24) को गिरफ्तार किया है।

Spread the love