Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

एटीएम में युवती से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार

मुंबई : ठाणे के एटीएम बूथ में एक युवती से रविवार सुबह छेड़छाड़ की घटना हुई। महिला को ऑटोरिक्शा का किराया देना था और संयोग से उसका बर्थडे भी था, इसलिए वह सुबह 3:00 बजे के करीब एटीएम बूथ में पैसा निकालने गई थी। जानकारी के अनुसार, पैसा निकालने के दौरान उसे दिक्कत आई, तो एक युवक उसकी मदद के बहाने आगे आया। लेकिन, इस दौरान उसने युवती को कई बार टच किया और हद तो तब हो गई, जब वह अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर एटीएम में खड़ा हो गया। युवती ने उसकी घिनौनी हरकत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। जब वह एटीएम बूथ से बाहर आई, तो उसे पुलिस की पीसीआर वैन दिखाई दी। उसने पुलिसकर्मियों को पूरा विडियो दिखाकर घटना की सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने फौरन उस युवक का पीछा करना शुरू कर दिया।
उधर, युवती ने पूरा विडियो ट्वीट कर लिखा, ‘वह अपने इलाके को हमेशा सेफ मानती रही है। ऐसी घटना की उसे उम्मीद नहीं थी। एक बीमार मानसिकता वाले शख्स ने ऐसी हरकत उस जगह की, जहां कैमरे लगे होते हैं। आखिर यह सब कब रुकेगा?’ उसने विडियो को ठाणेसिटीपुलिस और सीपीमुंबईपुलिस को भी टैग किया।
घटना का विडियो ट्वीट होते ही, यह ट्रेंड करने लगा। आम लोग जहां इस युवती की निडरता की तारीफ करने लगे, वहीं मुंबई पुलिस पर दबाव बनाने लगे कि वह उस आरोपी युवक को गिरफ्तार करे। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस गुल पनाग ने भी इस विडियो का नोटिस लिया और ट्वीट कर जहां इसे शर्मनाक बताया, वहीं उस युवक को ‘बीमार’ करार दिया। मुंबई पुलिस ने विडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की और शाम 4 बजे के करीब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उस युवती ने खुद ट्वीट करके युवक की गिरफ्तारी की सूचना दी और मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। ट्विटर पर आम लोगों ने भी मुंबई पुलिस का इस कार्रवाई के लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

Spread the love