Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर शिवसेना-भाजपा महायुति के प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड ,हार के बाद कांग्रेसी कार्यालय में सन्नाटा

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर शिवसेना-भाजपा महायुति के प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड ब्रेक जीत हासिल की है। इस जीत से कांग्रेसी प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों तक कहीं भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अता-पता नहीं था। चुनाव हार रहे सभी ६ उम्मीदवारों के कार्यालयों के बाहर कल सन्नाटा पसरा रहा।

बता दें कि विभिन्न केंद्रों पर मतगणना शुरू होते ही सभी ६ सीटों पर शिवसेना-भाजपा महायुति के उम्मीदवार से कांग्रेसी उम्मीदवारों पर बढ़त बनाए दिखे। दोपहर १२ बजे तक स्थिति साफ हो चुकी थी कि मुंबई से एक भी कांग्रेसी उम्मीदवार का जीतना मुश्किल है। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपना मुंह छिपाते दिखे और अपने उम्मीदवारों के कार्यालयों के पास फटके तक नहीं। दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ रहे मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा का चर्चगेट स्थित चुनाव कार्यालय के साथ ही प्रदेश कार्यालय कल सूना-सूना पड़ा रहा। दक्षिण-मध्य मुंबई क्षेत्र में धारावी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहीं कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड ने अपना चुनावी कार्यालय बनाया था। कल शिवसेना के उम्मीदवार राहुल शेवाले से करारी मात खाए गायकवाड का कार्यालय भी कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं की प्रतीक्षा करता दिखा। इसी प्रकार उत्तर-मध्य से कांग्रेसी उम्मीदवार प्रिया दत्त का बांद्रा स्थित चुनाव कार्यालय, उत्तर-पश्चिम से मुंबई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व उम्मीदवार संजय निरुपम का अंधेरी, लोखंडवाला के शास्त्री नगर स्थित चुनाव कार्यालय हो या उत्तर-पूर्व मुंबई से राकांपा के घड़ी चुनाव चिह्न से लोकसभा चुनाव लड़ रहे संजय दीना पाटिल का भांडुप स्थित चुनाव कार्यालय भी कार्यकर्ताओं की राह ताकते नजर आए। इसी प्रकार बोरीवली (प) के चंदावरकर रोड के `द जोन मॉल’ के ग्राउंड फ्लोर में उत्तर मुंबई की कांग्रेसी उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने अपना मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया था, वहां के वॉचमैन आदर्श सिंह ने बताया कि ३० को कार्यालय बंद कर दिया गया। उसके बाद कोई कांग्रेसी वहां नहीं आया। कल उक्त कार्यालय के दरवाजे के बाहर सिर्फ एक पंजे का कटआउट गिरा पड़ा था।

Spread the love