Wednesday, October 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पति ने दिया सस्ता स्मार्टफोन, गुस्से में आकर पत्नी ने की आत्महत्या

भोपालः मध्य प्रदेश के पिपलानी इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां जब एक बीवी को महंगा स्मार्टफोन नहीं मिला तो उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया उन दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी।
उन दोनों दंपत्ति के बीच एक दिन पहले फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल उसकी पत्नी को महंगा स्मार्टफोन चाहिए था और उसके पति ने उसको 7500 का फोन दिया, जिससे वो बिल्कुल भी खुश नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। दोनों के परिवार वालों को इस बात की सूचना दे दी गई है।
उन दोनों की एक बेटी भी है। मृतका की पहचान पूचा के रूप में हुई है। दंपत्ति आर्य आनंद नगर की अशोक विहार कॉलोनी में रहते है। मृतका का पति विशाल फैब्रिकेशन का काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों की जब लड़ाई हुई थी तो उसका पिता विशाल लिविंग रूम में सो गया था। रात को जब उसकी बच्ची रोने लगी तो वह जगा दो उसने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला उसने खिड़की से झाककर देखा तो कमरे में उसकी पत्नी लटकी हुई थी।
इसके बाद वो अपनी पत्नी को पास के अस्पताल में लेकर गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को वहां से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को संदेह है कि महिला ने लड़ाई की वजह से आत्महत्या की है। इससे पहले पति से झगड़ा करने के बाद पत्नी ने अपने दो छोटे-छोटे बच्चो का गला काट दिया था। दिल दहला देने वाली ये खबर राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर से सामने आई थी। रात में पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची और डेढ़ साल के बेटे का गला बेरहमी से रेत दिया था। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया था। पुलिस के मुताबिक वह अपने बच्चों को मारकर आत्महत्या करना चाहती थी। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची सना की मौत हो गई थी। मां और बेटा गंभीर हालत में थे।

Spread the love