Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनापति के रूप में दादा को मिली जवाबदारी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

मुंबई : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनापति के रूप में मंत्री चंद्रकांत पाटिल की हुई नियुक्ति पर मुझे पूरा विश्वास है कि संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की सराहना करते हुए सीएम फड़नवीस ने कहा कि दादा के लिए संगठन का कार्य कोई नया नहीं है। पिछले 25 वर्षों से वे संगठन का कार्य करते आ रहे हैं। राज्य में तहसील से लेकर जिला स्तर तक उन्हें संगठन की सारी जानकारियां हासिल हैं, जो पार्टी के बड़ा लाभ पहुंचाएगा। सीएम फड़नवीस ने कहा कि भाजपा देश की ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष तक बन सकता है। साल 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली भारी जीत के बाद राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद बीते साढ़े चार सालों में राज्य के वंचितों और गरीब जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जो काम किया गया है, वो पिछले 15 से 20 सालों में किसी सरकार ने नहीं किया। राज्य के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे-पाटिल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 2015 में प्रदेश भाजपा की जबाबदारी मिलने के बाद रावसाहेब दानवे-पाटिल के नेतृत्व में पार्टी का उत्तम कार्य हुआ। नगरपरिषद से लेकर मनपा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी को अच्छी जीत मिली। मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली है, उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अभूतपूर्व जीत हासिल करेंगी। सीएम ने कहा कि दादा को मिली प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी से सरकार और संगठन के बीच वे सेतु का काम करेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। इस मौके पर मौजूद मुंबई अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम मुंबई में क्लीन स्वीप करेंगे। लोकसभा चुनाव में इसका नजारा दिख गया था। उन्होंने कहा कि मुंबई अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना मेरे जीवन का सबसे सुनहरा पल है।

Spread the love