Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई से होगा कांग्रेस का सफाया : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

मुंबई : आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई की 36 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेंगी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कारण राज्य ही नहीं पूरे देश का विकास हो रहा है। शुक्रवार को दादर स्थित वसंत स्मृति भवन, मुंबई भाजपा कार्यालय में आयोजित मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के कार्यभार नवसंकल्प समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कही। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सोने का अंडा समझने वाले विपक्ष ने इस शहर के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मुंबई की जनता का विश्वास बढ़ा है। उसके बदले प्रधानमंत्री ने मुंबई को बहुत कुछ दिया है। मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि पिछले 15 से 20 सालों में राज्य का जीतना विकास नहीं हुआ वो पिछले पांच वर्षोंमें सरकार ने किया है। मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा की सराहना करते हुए सीएम फड़नवीस ने कहा कि विधायक लोढ़ा की संगठन क्षमता, चुनावी रणनीति की ताकत और हर काम को सफलतापूर्व मुकाम पर पहुंचाएगी ।जिसके तहत आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई की जनता कांग्रेस पार्टी का सफाया करेंगी और मुंबई की 36 की 36 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेंगी। लोढ़ा को यशस्वी वकील, राजनेता और उद्योगपति बताते हुए उन्होंने कहा कि हर परिस्थितियों में कुशल कार्य करने वाले मंगल प्रभात लोढ़ा एक कर्मठ कार्यकर्ता है,जो पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। सीएम ने कहा की पार्टी के विचारधारा और सरकार के कार्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए लोढ़ा ने पिछले छह साल पहले सीएम वार शुरू किया है, जिसके वे अध्यक्ष है। मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री आशीष शेलार की प्रशंसा करते हुए सीएम ने कहा कि शेलार की अध्यक्षता में मुंबई में पार्टी को बड़ा फायदा हुआ है। चाहे वो मुंबई मनपा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो। मुंबई में भाजपा मनपा चुनाव में नंबर वन होते -होते रह गई। राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि जिस तरह से मुंबई में मेट्रो का काम तेजी से शुरु है, उससे आगामी 2024 तक मुंबई की दशा बदल जाएगी और आने वाली पीढ़ियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सकेगा।

Spread the love