Sunday, March 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नालासोपारा पश्चिम में एक महिला ने कराया दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

नालासोपारा, नालासोपारा पश्चिम में एक महिला ने अपने पति सहित ४ लोगो के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार नालासोपारा पश्चिम क्षेत्र की रहने वाली अंजू नामक महिला ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी है कि जनवरी २०१६ से ५ सितंबर २०१९ के दौरान उसके पति अमित मिना , रामसाहस मिना (ससुर ),सुमित्रा मिना ( सास ) और अजित मिना ( देवर ) आदि लोग कहते थे कि अपने मायके जाकर १५ लाख रुपये लेकर वापस आ क्योंकि तेरे बाप ने कुछ नहीं दिया है। इतना ही नहीं आरोपी पति,सास और ससुर उसे मारते पीटते और गाली गलौज व शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित भी करते थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी पति,सास,ससुर और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।.

Spread the love