Sunday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गले की फांस बना अमेजन के जंगलों पर किया ट्वीट

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की आरे कॉलोनी में शुक्रवार रात से शुरू हुई पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे 29 पर्यावरण प्रेमियों को अरेस्‍ट किए जाने पर मुंबई पुलिस लोगों के निशाने पर आ गई है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक में मुंबई पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस के लिए उसका एक ट्वीट गले की की फांस बन गया है। मुंबई पुलिस ने अपने इस ट्वीट में अमेजन के वर्षा वनों के नष्‍ट होने को मानवता का नुकसान बताया था। सोशल मीडिया पर लोग बड़ी संख्‍या में ट्वीट कर यह सवाल कर रहे हैं कि क्‍या मुंबई पुलिस के ल‍िए 14831 किलोमीटर दूर स्थित अमेजन के वर्षा वन महत्‍वपूर्ण हैं और आरे के पेड़ नहीं? दरअसल, 28 अगस्‍त को मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया था, ‘अमेजन के वर्षा वनों का नुकसान पूरी मानवता की क्षति है। आइए हम सभी लोग यह प्रण लें कि देर होने से पहले अपनी वनस्‍पति और जीवों की रक्षा करेंगे और उनका संरक्षण करेंगे। अगर हम नहीं करेंगे तो यह कौन करेगा? अगर अभी नहीं तो फिर कब? सेव अमेजन, सेव मदर अर्थ।

Spread the love