Sunday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

नवी मुंबई, घनसोली में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। इससे समूचे परिसर में सन्नाटा पसर गया है। प्रेमी युगल का शव लड़के के घर पर मिला है। आखिर प्रेमी युगल आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हुए, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा। क्योंकि पिछले साल ही दोनों की शादी तय की गई थी। मिली जानकारी अनुसार घनसोली स्थित सिंप्लेक्स सोसायटी में दत्ता वरे अपने परिवार के साथ रहता था। दत्ता का साक्षी गोले नामक युवती के साथ प्रेम संबंध था। शुरूआती ना-नुकुर के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। .
नवंबर, 2018 में इनकी शादी तय हो गई थी। इसके बावजूद दोनों परिवारों के बीच दरार कायम थी। आशंका जताई जा रही है कि शादी टूटने के डर से प्रेमी युगल परेशान थे, जिस कारण दोनों ने आत्महत्या की। आखिर प्रेमी युगल आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हुए, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा। क्योंकि पिछले साल ही दोनों की शादी तय की गई थी। रबाले पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Spread the love