Thursday, September 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई, ठाणे, पुणे मार्ग पर एसटी की 70 से ज्यादा बसें

मुंबई, मुंबई,पुणे रेलवे मार्ग पर कर्जत के बीच तकनीकी काम किए जाने से रेलवे प्रशासन ने 30 नवंबर तक कुछ रेलवे गाड़ियां रद्द की हैं। गाड़ियां रद्द करने से यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए एसटी महामंडल ने नियमित फेरियों के अलावा मुंबई,पुणे,ठाणे-पुणे मार्ग पर 70 से ज्यादा बसें छोडे़गा। शिवनेरी बस मुंबई-पुणे,मुंबई महामार्ग पर 278 गाड़ियां आती जाती हैं। इसके अलावा 36 अन्य गाड़ियां भी चलाई जाती हैं। इसी के साथ मुंबई,परेल,कुर्ला से पुणे मार्ग पर जाने के लिए 290 फेरियां उपलब्ध हैं। इसके अनुसार पुणे जाने के लिए प्रतिदिन 465 गाड़ियां उपलब्ध हैं। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए ठाणे विभाग ने 20, मुंबई विभाग ने 15, पुणे विभाग ने 15, शिवनेरी बस से व 20 ऐसी 70 से ज्यादा गाड़ियां चलाने का निर्णय किया है। अगर जरूरत पड़ी तो और ज्यादा गाड़ियां छोड़ी जाएंगी।.

Spread the love