Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गर्भवती मामी को घर में अकेला देख भांजे ने किया रेप

गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चार माह की गर्भवती एक महिला ने अपने भांजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मे पीड़िता की शिकायत पर आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित मामी का आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद आरोपी उसे अकेला पाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी ने किसी को इस बारे में बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी थी, जिससे वह अब तक चुप रही। मंगलवार शाम को पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना (पूर्व) पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को 30 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले वह घर में अकेली थी। इस दौरान उनकी ननद का बेटा (भांजा) घर में आया। मामी को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा, जिसके डर से महिला चुप रही। उसके बाद भी आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

बीते सोमवार को आरोपी फिर घर पहुंच गया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता  ने आखिकार आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। सेक्टर-51 महिला थाना (पूर्व) ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बुधवार को आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Spread the love