Saturday, September 12metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नौसेना के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

मुंबई : युद्धपोत आईएनएस आंग्रे पर तैनात नौसेना के एक जवान ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली। खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उसने अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मारी। घटना के बाद साथी जवान उसे आर्मी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम अखिलेश यादव (25) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और करीब 7 साल से नौसेना में नौकरी कर रहा था। मुंबई पुलिस ने ‘एक्सीडेंटल डेथ’ की रिपोर्ट दर्ज की है। जवान के परिजन और साथियों से पूछताछ की जा रही है।

Spread the love