Saturday, March 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

विरार: फेसबुक पर दोस्ती, झांसा देकर बलात्कार

विरार: मुंबई की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि विरार के रहने वाले एक युवक ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की, बाद में उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। जानकारी के अनुसार, मुंबई के अंधेरी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि जून 2017 में फेसबुक पर उसकी पहचान विरार के योगेश नामदेव नाईक से हुई। फिर मोबाइल पर बातचीत होने लगी। महिला शादीशुदा है और उसकी एक बेटी है। योगेश ने उसे अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर रेप करता रहा।

Spread the love