Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पश्चिम रेलवे ने वसूला 83.36 करोड़ का जुर्माना

मुंबई : पश्चिम रेलवे द्वारा अप्रैल से अक्टूबर 2019 तक बेटिकट यात्रियों के 17.06 लाख मामले पकड़े गए। इन मामलों में 83.36 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह रकम अप्रैल से अक्टूबर 2018 की तुलना में 17.38 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त 1732 भिखारियों तथा 3755 अनधिकृत फेरीवालों को रेल परिसर से बाहर कर जुर्माना वसूल किया गया और 961 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। सितंबर और अक्टूबर 2019 में बेटिकट यात्रा करने लगभग 5.07 लाख मामलों में 25.66 करोड़ रुपये जुर्माना प्राप्त किया गया। यह आंकड़ा सितंबर और अक्टूबर 2018 की तुलना में 44.95 प्रतिशत अधिक है।

Spread the love