Thursday, November 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नवी मुंबई : बांग्लादेशी गिरफ्तार, मिले नकली दस्तावेज

नवी मुंबई : पनवेल में एक और बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारतीय होने के कई फर्जी प्रमाणपत्र मिले हैं। सोनाली अब्दुल खुद्दूस खान न्यू पनवेल में पिछले 5 वर्षों से और भारत में करीब 10 वर्षों से अवैध रूप से रह रही थी। उसके पास से जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एलसी) और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों में महिला बीड जिले की है। सभी प्रमाणपत्र नकली पाए गए हैं। इससे पनवेल के चिखले गांव से मराठी हिंदू परिवार में घरजमाई बनकर रह रहे इनामुल उमर मुल्ला को गिरफ्तार किया गया था।