Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

विद्याविहार मर्डर में कोई सुराग नहीं, महिला का पैर भी मिला

मुंबई : मुंबई के विद्याविहार के एक नाले में सोमवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। यह लाश किसकी है, इसका अभी तक सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जिस शव का पंचनामा किया, वह शव क्षत-विक्षत स्थिति में था। सोमवार को घुटने के नीचे का हिस्सा गायब था। मंगलवार को पुलिस को पैर मिल गया लेकिन सिर अभी भी नहीं मिला है। सोमवार को महिला का शव एक बेडशीट में लिपटा हुआ मिला था। विद्याविहार में नवल गेट के पास शव को देखकर आस-पास गुजरने वाले लोगों ने घाटकोपर पुलिस को अलर्ट किया था। घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि महिला को किसी दूसरी जगह मारा गया होगा और शव को विद्याविहार में फेंका गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘सबसे पहले जरूरी बात शव की शिनाख्त करना है। हम लापता लोगों के रेकॉर्ड देख रहे हैं।’ पुलिस ने राजावाड़ी अस्पताल में महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घाटकोपर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

Spread the love