Sunday, September 8metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा द्वारा हजारों छात्रों को मुफ्त में नोटबुक वितरण

मुंबई : दिंडोशी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 42 में रविवार को बुक वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें हजारों छात्रों को मुफ्त में नोटबुक वितरित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड के जनसंपर्क कार्यालय में हुआ। यह आयोजन उत्तर मुंबई के विधायक अतुल भातखलकर के सहयोग से, भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष और दिंडोशी के प्रभारी राजहंस सिंह जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक सुधीर राउत और सह-आयोजक भारती बेंडे, वार्ड अध्यक्ष अखिलेश पांडे थे। इस नोटबुक वितरण कार्यक्रम में वार्ड के स्कूल और कॉलेज के छात्र उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रूप में मंडल अध्यक्ष राजन सिंह ,सहित वार्ड महामंत्री सुनील पाल, महादेव शिंदे, सरोज यादव, किरण सिरा, शरद यादव, दुर्योधन यादव, लालजी पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना सिंह, सीता प्रजापति, रीता सहनी, शीतल वर्मा, नंदनी राजभर, बिंदु, माया जाधव और युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शिक्षा में सहायता करना और उनके अध्ययन के साधनों को सुलभ बनाना था। भाजपा के इस प्रयास की वार्ड में सराहना की जा रही है और इसे एक सफल पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love