Wednesday, February 4metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

प्रेम विवाद में खून… ठाणे में युवक की चाकू से हत्या!

ठाणे : ठाणे में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महेश नखवा के रूप में हुई है। यह वारदात 28 जनवरी की रात हुई। अचानक हुए हमले में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। अपराध शाखा को समानांतर जांच सौंपी गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से अहम सुराग मिले। पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नाकाबंदी कर नाइगांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गुजरात के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या प्रेम विवाद का नतीजा थी। आरोपियों ने कबूल किया कि प्रेमिका से जुड़े झगड़े और मानसिक तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में एक महिला आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। ठाणे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Spread the love