नवी मुंबई : नवी मुंबई में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडको के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत मामले में फंसा लिया। नेरुल स्थित सिडको कार्यालय में कार्यरत प्रभारी छठी कॉलोनी अधिकारी शैलेश घरत को एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया है। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता एक ठेकेदार है, जो सिडको हस्तांतरण और सोसायटी पंजीकरण का काम करता है। उसने सनपाड़ा स्थित एक फ्लैट के हस्तांतरण के लिए सिडको में आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम के बदले अधिकारी शैलेश घरत ने चार लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सौदेबाजी के बाद रकम दो लाख रुपये पर तय हुई। शिकायत के आधार पर एसीबी ने पहले सत्यापन किया। आरोप सही पाए गए। इसके बाद 28 जनवरी को जाल बिछाया गया। नेरुल रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल नवमी में निजी व्यक्ति नागेंद्र पांडे को शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पांडे ने यह रकम अधिकारी की ओर से ली थी।
सिडको अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार… एसीबी की बड़ी कार्रवाई!
