Friday, October 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

10 साल की छात्रा से भाई ने किया दुष्कर्म, मां बोली- किसी को न बताना

मौर्या इंक्लेव इलाके में दिल्ली पुलिस के निर्भीक कार्यक्रम के दौरान दस वर्षीय छात्रा ने दुष्कर्म की बात बताई। पीड़िता का भाई दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 10 साल की बच्ची स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। बीते एक साल से बच्ची से उसका 19 साल का भाई दुष्कर्म कर रहा था। इस घटना के बारे में बच्ची ने अपनी मां को भी जानकारी दी, लेकिन मां ने बच्ची की सहायता नहीं की और घटना के बारे में किसी को बताने से मना कर दिया। उधर, बच्ची का भाई लगातार यौन शोषण कर रहा था। इसी दौरान डीसीपी विजयंता आर्या के निर्देशन में दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिम जिले के विभिन्न स्कूलों में निर्भीक योजना के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर रही थी। सोमवार को टीम ने बच्ची के स्कूल में भी शिविर आयोजित किया गया। स्कूल में पुलिस ने लेटर बाक्स लगाया था। इसी में बच्ची ने सारी बात लिखकर डाल दी थी।

जिला पुलिस की परिवर्तन सेल द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जाता है। इसमें छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कार्यक्रम में छात्राएं स्कूल में लगे लेटर बाक्स में अपनी समस्याएं और सुझाव दे सकती हैं।

Spread the love