Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

रेप के बाद ९ साल की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ९ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने की घटना सामने आई है। बच्ची का शव एक सार्वजनिक शौचालय में पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुंबई के विले पार्ले में नेहरू नगर इलाके में एक शौचालय में एक बच्ची मृत अवस्था में मिली। नेहरू नगर के एक चाल की रहने वाली बच्ची गुरुवार शाम से ही लापता थी। मृतका के परिजन ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह १० बजे सार्वजनिक शौचालय में बच्ची का शव मिला। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
अधिकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। वहीं बच्ची का शव पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया गया है। ९ साल की लड़की के साथ हुए इस जघन्य वारदात से गुस्साए लोगों ने बड़ी संख्या में जुहू थाने के बाहर खड़े होकर बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की।

Spread the love