Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

सेक्स दलाल लाए जाएंगे भारत, रेड कॉर्नर नोटिस भेजे जाने की तैयारी

मुंबई : मुंबई पुलिस ने उन दलालों की शिनाख्त कर ली है, जो खाड़ी देशों में भारत से काम की तलाश में गई लड़कियों का यौन शोषण करते थे। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, हमने दो सेक्स दलालों से जुड़ी पूरी जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेज दी है। अब इन दोनों के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। विदेश में बैठे सेक्स दलालों के तीन साथियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गत अक्टूबर में मुंबई में गिरफ्तार किया था। मुंबई में गिरफ्तार आरोपी भारत से लड़कियों की फोटो वॉट्सऐप पर खाड़ी देशों में भेजते थे। जिन लड़कियों के फोटो को ओके किया जाता था, उनसे कहा जाता था कि विदेश में होटेल में नौकरी करने पर मोटी पगार मिलेगी। लड़की जब तैयार हो जाती थी, तब उसे कुछ रकम अडवांस में दी जाती थी। फिर उसका 3 महीने का टूरिस्ट वीजा बनवाया जाता था और फिर उसे वहां भेज दिया जाता था। लड़कियों को वहां डांस बार में काम दिया जाता था। वहां उनके जरिए देह व्यापार भी चलता था। पिछले साल जब राजस्थान की एक लड़की इस ट्रैप में फंस गई थी, तब उसकी शिकायत पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने मोहम्मद कमाल शेख, टिकू दिनेश राज और फरीद उल हक नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Spread the love