Wednesday, March 4metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लिव-इन में रह रहे किन्नर की हत्या

कल्याण : महाराष्ट्र के कल्याण में किन्नर रेखा देशाई की हत्या होने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने उसके साथ रहने वाले सुशील भालेराव को गिरफ्तार किया है, जो उसके साथ लिव-इन रिलेशन में था। जानकारी के मुताबिक, रेखा का घर 2 दिन से बंद था। सोमवार देर जब पड़ोसियों ने उसे आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पड़ोसियों ने जब खिड़की से देखा, तो रेखा की लाश घर में पड़ी थी।  लोगों ने तुरंत कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी। भालेराव लापता पाया गया। बाद में उसकी तलाश की गई और उसे मुंब्रा से पकड़ लिया गया। मुंब्रा पुलिस की मदद से कोलसेवाडी पुलिस ने मुंब्रा से भालेराव को गिरफ्तार किया। भालेराव ने पुलिस को बताया कि उसका और रेखा का झगड़ा हुआ था।

Spread the love