Wednesday, October 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

अधेड़ टीचर ने मासूम बच्‍ची के साथ की छेड़खानी, विडियो वायरल होने के बाद अरेस्‍ट

मुंबई : महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में एक बच्‍ची के साथ छेड़खानी का विडियो वायरल हो गया है। विडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक अधेड़ व्‍यक्ति एक मासूम बच्‍ची के साथ जबरन छेड़खानी कर रहा है। लड़की बार-बार वहां से जाने का प्रयास कर रही है लेकिन वह उसे जबरन पकड़ लेता है। विडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह विडियो मुंबई के बैंगनवाडी के गोवांडी इलाके का है। आरोपी व्‍यक्ति पेशे से टीचर बताया जा रहा है। आरोपी व्‍यक्ति बच्‍ची के निजी अंगों को छूने की कोशिश कर रहा है। यही नहीं वह उसके साथ जबरदस्‍ती करने की भी कोशिश करता है। बच्‍ची बार-बार उसके चंगुल से छूटने का प्रयास करती है लेकिन आरोपी उसे पकड़ लेता है।
बच्‍ची के विरोध को देखते हुए आरोपी उसे पैसे भी देता है और उसके साथ छेड़खानी करने लगता है। विडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सोशल मीडिया में लोगों ने आरोपी की हरकत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्‍होंने पुलिस से सख्‍त कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love