Friday, April 11metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मृतक के परिवार ने नायर अस्पताल के तीन डॉक्टरों पर हमला किया

मुंबई : मध्य मुंबई में नगर निगम संचालित नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर रविवार को एक मरीज के परिजन ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार राजकिशोर दीक्षित (50) की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शाम को उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला किया। उन्होंने बताया, ‘जैसे ही चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित किया, तभी उनके 13 से 15 रिश्तेदारों ने वार्ड संख्या 23 में अफरा-तफरी मचा दी और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।’ पुलिस ने कहा, ‘उन्होंने सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ डॉक्टरों पर भी हमला कर दिया।’ उन लोगों ने अस्पताल की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love