Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई भाजपा का पदभार संभालेंगे मंगल प्रभात लोढ़ा

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल की उपस्थिति में मुंबई प्रदेश भाजपा के नवनियुक्तअध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा शुक्रवार को अपना पदभार संभालेंगे। मुंबई भाजपा के दादर स्थित वसंत स्मृति भवन कार्यालय में 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे होने वाला यह कार्यक्रम नव संकल्प सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया है। कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व नगरसेवकों की उपस्थिति में होनेवाले इस आयोजन में बहुत बड़ी संक्या लोग उपस्थित रहेंगे। भाजपा के इस नव संकल्प सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, शिक्षा मंत्री आशीष शेलार, गृह निर्माण राज्यमंत्री योगेश सागर, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री विद्या ठाकुर सहित उत्तर मुंबई के सांसद, गोपाल शेट्टी, उत्तर मध्य मुंबई की सांसद पूनम महाजन एवं उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी लोढ़ा के मुंबई प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के समारोह में शामिल होंगे। मुंबई के कई सामाजिक, सांस्कृतिक व व्यावसायिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग भी नव संकल्प सम्मेलन में आएंगे। पदभार ग्रहण समारोह को नव संकल्प सम्मेलन के रूप में आयोजित करने की पृष्ठभूमि में भावना यही है कि पार्टी कार्यकर्ता इस समारोह से जीत का नया संकल्प लेकर निकलें और अगले विधानसभा चुनाव में समस्त मुंबई में भाजपा को भारी बहुमत से जिताएं।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्तहोने के बाद मंगल प्रभात लोढ़ा को समस्त जैन समाज ने शुभेच्छा दी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अग्रणी जैन एवं मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र से विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा अध्यक्ष हेतु नियुक्त किए जाने के कारण समस्त जैन समाज गौरवान्वित अनुभूति कर रहा है। मंगल प्रभात लोढ़ा हमेशा से जैन एवं जैनेतर समाज के हित रक्षक रहे हैं। मुंबई भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के बाद जैन समाज के शेष प्रश्नों का भी निवारण उनके द्वारा सरलता से पूर्ण करने में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें एवं उनके नाम का डंका समग्र महाराष्ट्र में गूंज उठे ऐसी शुभेच्छा व्यक्तकी है। समग्र जैन समाज एवं जैन समाज अग्रणी भंवरभाई कोठारी, हितेशभाई मोता, कयवनभाई झवेरी, धवल कानुंगो, शांतीलाल, भरतभाई झवेरी, विनोदभाई अजबानी, मुकेशभाई वर्धन, जएश जैन, दीपक गोसर, दिनेशभाई थडीया, किरीटभाई संघवी, वीरेंद्रभाई शाह, समस्त महाजन गिरीशभाई शाह सहित अनेक जैन महानुभवो ने उनके नए कार्यभार के प्रति खुशी एवं गर्व व्यक्त किया।

Spread the love