Monday, September 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

30 सितंबर तक नहीं काटा जाए कोई पेड़ : बंबई उच्च न्यायालय

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए 30 सितंबर तक आरे कॉलोनी में कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा। अदालत 30 सितंबर को  इलाके में 2600 से अधिक पेड़ काटने के प्रस्ताव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता जोरू बाथेना ने मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ काटने के  लिहाज से 29 अगस्त को नगर निगम के वृक्ष प्राधिकरण द्वारा दी गयी मंजूरी को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की है। संजय गांधी नेशनल पार्क से लगी आरे कॉलोनी को  मुंबई के बड़े हरे-भरे क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। मेट्रो के समर्थन में बिग बी बिग बी ने एक ट्वीट कर मेट्रो का समर्थन किया है, साथ ही उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए  मेट्रो को तेज और प्रदुषण मुक्त कहा और साथ ही यह बताने की कोशिश की है कि मेट्रो मुंबई के लिए क्यों जरूरी है। लेकिन इस ट्वीट के बाद बिग बी को लेकर लोग ट्रोल करने  लगे। एक यूजर्स ने लिखा कि अमिताभ मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए आरे कॉलोनी में 2700 से ज्यादा पेड़ों को काटे जाने का समर्थन कर रहे हैं।
मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट  किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मेरे एक दोस्त की मेडिकल इमरजेंसी थी। उसने अपनी कार के बदले मेट्रो से जाने का फैसला  किया। वापस आया तो मेट्रो से काफी प्रभावित दिखा, बोला तेज, सुविधाजनक और सबसे कुशल साधन था। प्रदूषण का समाधान, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाओ। मैंने अपने गार्डन में  लगाए हैं, क्या आपने किया? इस ट्वीट के बाद लोगों ने बिग बी को ट्रोल करने लग गए। सभी ने उन पर पेड़ों को काटे जाने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि 2010 में जब  मेट्रो का निर्माण हो रहा था तो अमिताभ बच्चन अपने बंगले प्रतीक्षा के पास बन रहे मेट्रो लाइन के निर्माण के खिलाफ थे। उस समय अमिताभ ने इसे अपनी निजता का उल्लंघन बताया था।

Spread the love