Monday, September 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गरीबों के मसीहा बने मोदी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

मुबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि पीएम मोदी के रूप में भारत को एक वैश्विक नेता मिला है। वे गरीबों के कल्याण के मसीहा बने हैं। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश  में संपूर्ण महाराष्ट्र की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े आनंद की बात है कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। मोदी के रूप  में भारत को वैश्विक नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में भारत को नई पहचान मिली है। वे गरीबों के कल्याण के मसीहा बनकर उभरे हैं। मेरा विश्वास है कि उनके  नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छुएगा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी अपना जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन भाजपा की तरफ से हम सेवा सप्ताह मना रहे हैं। इस सेवा सप्ताह के  दौरान हम हर गरीब तक पहुंचे, यही हमारा प्रयास रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।  जिनमें मुख्य रूप से अस्पतालों में जाकर बीमार लोगों की सेवाएं, उनकी कुशल क्षेम जानना, चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना आदि प्रमुख कार्य रहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं  महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने कोल्हापुर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 हजार लाभार्थी कार्ड तैयार करवाकर चिकित्सीय सहायता योजना की शुरुआत  की। इसी तरह मुंबई में भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई सेंट्रल अस्पताल जाकर वहां भर्ती बीमार लोगों का हाल जाना और उनको फल, दवाइयां, व अन्य आवश्यक सामग्री  वितरित की। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर देशभर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस आयोजन के तहत मुख्य रूप से वृद्धजन, बीमार एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा कार्य को  मुख्य रूप से किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता इसी के तहत अस्पतालों में जाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को जिस  मजबूती की ओर ले जा रहे हैं, वह अपने आप में एक ऐतिहासिक काम है। उन्होंने कहा कि विश्व नेता के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का सम्मान बढ़ाया है, इसलिए उनके  जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। कोल्हापुर में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत अस्पताल में  आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में भर्ती बीमार लोगों की सेवा का उनका संकल्प था, जो मोदीजी के जन्मदिन पर साकार हुआ है, यह सौभाग्य की बात है। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा  कार्यालय में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा के मीडिया प्रमुख व सह मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी,  मंत्री कार्यकर्ता संवाद प्रमुख डीके मोहिते सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुलुंड में इस मौके पर सांसद मनोज कोटक के नेतृत्व में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का  आयोजन किया गया। घाटकोपर पूर्व के विधायक और पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता ने घर घर जाकर कचरा पेटी वितरित की। इसके बाद एसएनडीटी कॉलेज जाकर वहां उपस्थित छात्राओं को प्लॉस्टिक मुक्ति की शपथ दिलाई।

Spread the love