Sunday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नितेश राणे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे- नारायण राणे

मुंबई, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बुधवार को कहा कि उनके पुत्र नितेश राणे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बात करते हुए, दावा किया कि उनके पुत्र का नाम भाजपा की दूसरी सूची में होगा। नितेश राणे ने 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली सीट से तत्कालीन भाजपा विधायक प्रमोद जठार को हराकर चुनाव जीता था। सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को 21 अक्टूबर को होने वाले राज्य चुनावों के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नाम शामिल हैं, लेकिन हाई-प्रोफाइल चेहरे एकनाथ खडसे और विनोद तावड़े का नाम गायब हैं।

Spread the love