Sunday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

इन स्थानों पर देख सकते हैं सबसे भव्य रामलीला और रावण दहन

देश भर में दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में नवरात्रि के नौ दिनों में रामलीला का मंचन होता है और दशमी के दिन दशहरा के साथ रावण दहन होता है। दशहरा या विजयदशमी का त्योहार भगवान राम की रावण पर और देवी दुर्गा की महिषासुर पर जीत का प्रतीक है। देश के अलग-अलग हिस्‍सों में दशहरा के मौके पर रावण के पुतलों का दहन होता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में में भी कई ऐसे स्थान हैं जहां दशहरा के मौके पर रामलीला और रावण दहन का भव्य आयोजन होता है। यहां हम मुंबई के कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बता रहे हैं।
पार्क साईट के छत्रपती शिवाजी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहां श्री रामलीला उत्सव समिति इस कार्यक्रम का आयोजन करती है और पिछले 50 सालों से यह आयोजन करता आ रहा है।
रामलीला प्रचार समिति साल 1982 के बाद से लगातार यहां रामलीला का आयोजन कर रही है। यहां आप रावण के पुतले का दहन भी होता है। यहां समुद्र तट के किनारे आयोजित होने वाली रामलिला काफी फेमस है। रामलीला का समापन रावण दहन के साथ होता है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटते हैं। इन स्थानों के अलावा भी मुंबई के कई स्थानों पर रामलीला और रावण दहन का चेंबूर के गांधी मैदान और नवजीवन सोसायटी, कॉटन ग्रीन के राम मंदिर, दादर के शिवाजी पार्क, खार जीमखाना, घाटकोपर पश्चिम के मानेकलाल एस्टेट में भी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया है।

Spread the love