Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई : श्मशान घाट पर केक काटकर मनाया जन्मदिन

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार आधी रात को स्थानीय लोगों ने चंदोरी गांव के श्मशान घाट पर कुछ युवकों की तेज आवाज सुनी। वे युवक यहां अपने एक दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। आमतौर पर श्मशान घाट को एक डरावने और रहस्यमयी जगह के तौर पर जाना-माना जाता है लेकिन इन युवकों ने इस अजीब तरीके से जन्मदिन मनाकर समाज में फैले कई अंधविश्वासों के खिलाफ संदेश देने की कोशिश का दावा किया है।
चंदोरी गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि शनिवार की रात 12 बजे कुछ युवक गांव के श्मशान घाट पर इकट्ठा हुए थे। अचानक, युवकों के जश्न मनाने की आवाज से माहौल गूंजने लगा। वे युवक अपने दोस्त सोमनाथ कोटमे को उसकी 25वीं सालगिरह की बधाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने श्मशान घाट पर ही केक काटा और जश्न मनाया। जन्मदिन मनाने के इस अनोखे तरीके से कोटमे भी काफी खुश दिखे।
कोटमे ने बताया कि (जन्मदिन मनाने के इस तरीके से) समाज में फैले श्मशान घाट से जुड़े तमाम अंधविश्वासों के खिलाफ एक संदेश जाएगा। कोटमें और उनके दोस्तों ने श्मशान घाट पर जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लैटफॉर्मों पर साझा कीं।

Spread the love