Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कल्याण स्टेशन टैक्सी स्टैंड के पास एक बैग में महिला की लाश बरामद

कल्याण: कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर टैक्सी स्टैंड के पास एक काले बैग में महिला की लाश बरामद हुई है। बैग में मिली लाश का सिर गायब है। कल्याण स्टेशन के सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया है और पुलिस उसके सहारे आरोपी को ढूंढ रही है। जानकारी के अनुसार, कल्याण (पश्चिम) स्टेशन पर टैक्सी-रिक्शा स्टैंड पर सुबह 5:45 पर एक काले रंग का बड़ा बैग कुछ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी तुरंत कल्याण रेलवे पुलिस और कल्याण महात्मा फुले पुलिस को दी। कुछ ही समय बाद पुलिस पहुंची और पुलिस ने बैग खोलकर देखा, तो उसमें महिला की लाश थी, जिसका सिर गायब था। महिला के शरीर को रुक्मणीबाई हॉस्पिटल में भेज दिया गया। पुलिस और कल्याण जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Spread the love