Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 16 जनवरी 2018

मेष राशि – आज आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा। आज यात्रा पर जा सकते हैं। आज सेहत अच्छी रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि – आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन सपंन्न होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको शारीरिक मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि – आज पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। आज के दिन मौज-मस्ती करेंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं या विदेश से कोई खुश खबरी मिल सकती है।

कर्क राशि – आज अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन में नकारात्मक विचार ना लाएं। आज यात्रा फलदायी होगी। मित्रों से भेंट हो सकती है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि – जीवनसाथी के साथ के प्यार बना रहेगा। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि –आज पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें।
तुला राशि – आज आपके कार्य सफल हो सकते हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि – पारिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आज का दिन शांति से व्यतीत करें। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है।

धनु राशि – आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि – आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। खुद में बदलाव की कोशिश करें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें।झगड़े विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी।

कुंभ राशि – मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन राशि – आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज वाद-विवाद से बचें। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।घर से बाहर सर्तक रहें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

Spread the love