Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 17 जनवरी 2018

मेष – आज धैर्य से काम लें। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। धन सम्बंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी गलतफहमी और दुर्घटना से बचकर रहें। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ – आज आप थोड़ा सावधान रहें। धैर्य बनाए रखें। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मिथुन – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों से लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।

कर्क – शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह – परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ईष्टदेवता का नामस्मरण एवं आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।

कन्या – आज आकस्मिक धन खर्च के योग हैं। इसके साथ ही आप आपको आकस्मिक धनलाभ भी मिल सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। मानसिक शांति रहेगी।
तुला – गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। किसी महिला से आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक – आज घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु – किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें।

मकर – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाईयों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धन और यश की हानि होने की संभावना है।

कुंभ– आय के स्रोत विकसित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में भी संयम बरतें। आज कारोबार का विस्तार कर सकेंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी।

मीन- परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा।

Spread the love