पत्रकार बृजेश सिंह
मुंबई। जागतिक महिला दिवस के अवसर पर अखिल मुंबई जायसवाल युवा मंच संस्था द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन घाटकोपर स्थित सुभाष नगर के सीरवी समाज मंदिर में हुआ, जहां सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें फैशन शो सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी कला तथा आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रतियोगिता की विजेताओं को गिफ्ट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी महिलाओं का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था की संरक्षक माला गुप्ता, गायत्री गुप्ता, सुधा जायसवाल, अंजू गुप्ता और राधा गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्षा रेखा जायसवाल, महासचिव सीमा जायसवाल, कोषाध्यक्ष संगीता जायसवाल, उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, मंजू गुप्ता और कोकिला जायसवाल, सचिव सुरभि जायसवाल, उप कोषाध्यक्ष प्रीति मेवाडा और कार्यकारी सदस्य मंगला जायसवाल, माया गुप्ता, रेणु गुप्ता, सुशीला गुप्ता, साधना जायसवाल, रेखा जायसवाल, बिंदु जायसवाल और अपराजिता गुप्ता का भी विशेष योगदान रहा।
इस कार्यक्रम की आयोजकों में से एक संस्था की उपाध्यक्ष एवं समाजसेविका – मंजू गुप्ता ने मेट्रो दिनांक टीवी न्यूज़ से बात करते हुए कहा की जागतिक महिला दिवस के इस खास अवसर पर इतने शानदार कार्यक्रम का आयोजन करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का जरिया है। मैं इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली सभी महिलाओं का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।